उद्देश्य

    • मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क के डिज़ाइन, विकास, संचालन और रख रखाव का व्यापार करना जिसमे रेल यार्ड, कंटेनर यार्ड और रेल वैगन बल्क हेंडलिंग यार्ड शामिल हो (भारतीय रेल की PFT निती के तहत) |
    • पंजाब के निर्यात-आयात (एक्जिम) कार्गो को इंफ्रास्ट्रक्चर सेवायें प्रदान करने हेतु सूखे बंदरगाह और कंटेनर फ्रेट स्टेशन संचालित करना |
    • मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क के समीप औद्योगिक इकाईयों से आने जाने वाले कार्गो को सामान्य या विशेष भंडारण, कार्गो समेलन (de-consolidation), समर्पित गाड़ियों, आई टी  नेटवर्क और अन्य सुविधाएं प्रदान करना |
    • राज्य/क्षेत्र की औद्योगिक इकाईयों को विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के उद्देश्य से कोल्ड चेन लॉजिस्टिक्स, एयर कार्गो लॉजिस्टिक्स, ऑटो लॉजिस्टिक्स आदि सेवाएँ कम दाम मे उपलब्ध करवाना |
    • पंजाब में आवश्यकता अनुसार रेलवे वैगनों में कंटेनरीकृत और घरेलू यातायात, एवं थोक यातायात को संभालने के लिए रेलवे साइडिंग जैसे बुनियादी ढांचे को विकसित करना |
    • लॉजिस्टिक्स पार्क के आसपास के क्षेत्र में कृषि उपज की मार्केटिंग मे सुधार करने के उदेश्य हेतु कोल्ड चेन के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देना | इसके इलावा खाद्यान की बल्क कार्गो हैंडिलिंग, भंडारण एवं रेल परिवहन को बढ़ावा देना |
    • अपने टर्मिनल से CONCOR के अन्य टर्मिनल पर भारतीय रेल / सड़क मार्ग से कंटेनर की ढुलाई सुविधा प्रदान करना |
    • CONCOR द्वारा कंटेनरों/बल्क कार्गो को भारतीय रेल के वैगनों लाने ले जाने की सेवाओं को मार्केट करना और इस प्रकार पर्यावरण के अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देना |
    • पंजाब में उद्योगों को दी जाने वाली इंफ्रास्ट्रक्चर सेवाओं की उत्पादकता एवं दक्षता मे सुधार लाने हेतु अन्य सेवाएँ प्रदान करना |
    • MMLP की स्थापना, संचालन एवं रख रखाव के लिए, भारत में या भारत के बाहर, सार्वजनिक या निजी क्षेत्र में किसी व्यक्ति, फ़र्म या नियमित निकाय को तकनीकी सहायता और प्रबंधन सेवाएं उपलब्ध करवाना | इसमे भंडारण, कार्गो समेकन और अन्य सेवाएं जो MMLPs प्रदान करते हों भी शामिल है |